Asia Cup 2023: नेपाल की क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए Asia Cup 2023 के लिए क्वालीफाई किया है। ऐसा पहली बार है कि यह एशियाई टीम एशिया कप में खेलने जा रही है। एक मई को एसीसी प्रीमियर लीग में हुए मुकाबले में नेपाल की टीम ने यूएई की टीम को पटखनी देकर एशिया कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
बता दें, एशिया कप के लिए पांच टीमें पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब नेपाल इस टूर्नामेंट में खेलने वाली छठी टीम बन गई है। पांच टीमों में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम ने भी एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है।
