क्रिकेट

Ashes2023: बारिश की भेंट चढ़ा मैनचेस्टर टेस्ट का पांचवां दिन, ऑस्ट्रेलिया का एशेज पर कब्जा बरकरार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 23, 2023, 10:51 PM IST

मैनचेस्टर टेस्ट में जीत के करीब पहुंचने के बाद इंग्लैंड को बारिश की वजह से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Image

एशेज 2023 मैनचेस्टर टेस्ट

Photo : AP

मैनटेस्टर: बारिश की वजह से मैनचेस्टर में खेला जा रहा एशेज 2023 के चौथे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। मैनचेस्टर टेस्ट के बारिश की भेंट चढ़ते ही इंग्लैंड का एशेज सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। मैनचेस्टर टेस्ट के ड्रॉ समाप्त होते ही ऑस्ट्रेलिया को 2-1 की अजेय बढ़त हासिल हो गई और एशेज पर उसका कब्जा बरकरार रहना तय हो गया। यह इंग्लैंड की टीम और प्रशंसकों दोनों के लिए निराशाजनक रहा।

बारिश की भेंट चढ़ा चौथा और पांचवां दिन

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल के दो सत्र भी बारिश की भेंच चढ़ गए थे। चौथे दिन के खेल का अंत ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवाकर 214 रन के साथ किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से 61 रन पीछे चल रही थी। मिचेल मार्श 31 रन बनाकर खेल रहे हैं और कैमरून ग्रीन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। ऐसे में पांचवें दिन भी खेल बारिश और खराब रोशनी की वजह से नहीं हो सका।

इंग्लैंड की टीम और प्रशंसक हुए निराश

ऐसे में प्रशंसकों को आशा थी कि रविवार को बादल छटेंगे और इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-2 की बराबरी कर लेगी। इसके बाद ओवल में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में हार जीत का फैसला होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रविवार को बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अंपायर्स ने कप्तानों की सहमति के बाद मैच को बराबरी पर समाप्त करने का फैसला किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का खिताब अपने पास बरकरार रखने में सफल रहा।

वापसी करके मैच जीतना चाहते थे: कमिंस

मैच के ड्रॉ होने और एशेज सीरीज पर कब्जा बरकरार रखने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, हमारी वरीयत मैच में मुश्किल से उबरकर जीत हासिल करना थी। लेकिन एशेज पर कब्जा बरकरार रखने की खुशी और गर्व है। सीरीज का परिणाम 2019 के जैसा ही है लेकिन इस बार कुछ अलग महसूस हो रहा है। अगले सप्ताह खेले जाने वाले ओवल टेस्ट को लेकर हमारी सोच में कोई बदलाव नहीं आएगा। पिछले एक दो साल से मैं एशेज ट्रॉफी को उठाने का सपना देख रहा था। अगर हम ओवल में जीत दर्ज करने में सफल होते हैं तो यह अहसास कुछ अलग होगा।

इससे ज्यादा नहीं कर सकते थे, मौसम ने गलत जगह पर ला पटका

वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के ड्रॉ समाप्त होने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, इस बात को स्वीकार कर पाना मुश्किल है। हमने अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन मौसम की वजह से हम गलत जगह पर खड़ा होना पड़ा है। ये इस सफर का हिस्सा है। हमें अपना काम अच्छा तरह मालूम था, हमारे हाथ में खेलना था। करो या मरो के मुकाबले में उन्हें आउट करने के बाद 570 रन का स्कोर 6 रन प्रतिओवर की दर से बनाए और इससे ज्यादा हम और कुछ नहीं कर सकते थे। हमें ऐसा प्रदर्शन करने पर गर्व है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article