क्रिकेट

Ashes 2025: एशेज से पहले दमदार तैयारी करेगी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ खेलेगी डे-नाइट टेस्ट मैच

Ashes 2025: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक प्राइम मिनिस्टर इलेवन 29-30 नवंबर के बीच मनुका ओवल में इंग्लैंड मेंस इलेवन के साथ दो दिवसीय डे-नाइट मैच खेलेगी।पर्थ में 21-25 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज का शुरुआती मैच खेलेंगी, जिसके बाद प्राइम मिनिस्टर इलेवन और इंग्लैंड मेंस इलेवन के बीच यह मुकाबला खेला जाना है।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो -ICC X)

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री इलेवन 29 से 30 नवंबर के बीच मनुका ओवल (कैनबरा) में इंग्लैंड मेंस इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय डे-नाइट मैच खेलेगी। यह मुकाबला गुलाबी कूकाबुरा गेंद से खेला जाएगा और इंग्लैंड के खिलाफ पीएम इलेवन का यह 11वां आमना-सामना होगा। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार यह मुकाबला डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले होगा अहम अभ्यास मुकाबला

यह मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 से 25 नवंबर तक पर्थ में होने वाले एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के ठीक बाद खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ब्रिस्बेन का रुख करेगी, जहां 4 से 8 दिसंबर तक सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। ऐसे में पीएम इलेवन और इंग्लैंड इलेवन के बीच यह मैच दोनों टीमों के लिए तैयारी और रणनीति परखने का अहम मौका होगा।

एशेज 2025 का पूरा कार्यक्रम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की एशेज टेस्ट सीरीज 21 नवंबर से 8 जनवरी के बीच खेली जाएगी। इसका कार्यक्रम इस प्रकार है:

पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ

दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, ब्रिस्बेन

तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड

चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट: 4-8 जनवरी, सिडनी

पिछली एशेज सीरीज रही थी ड्रॉ

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने आखिरी बार 2015 में एशेज सीरीज जीती थी। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया ने कई बार सीरीज पर कब्जा जमाया है। पिछली एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जो दोनों टीमों की बराबरी की टक्कर को दर्शाती है। ऐसे में इस बार की सीरीज को लेकर रोमांच चरम पर है, और पीएम इलेवन बनाम इंग्लैंड इलेवन मुकाबला इस श्रृंखला का माहौल तैयार करने वाला महत्वपूर्ण मैच होगा।

(IANS)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article