क्रिकेट

Ashes 2023: मार्नस लाबुशेन ने बीच मैदान किया ऐसा काम, देखकर आपको आएगी घिन [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 30, 2023, 04:57 PM IST

मार्नस लाबुशेन ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन घिनौनी हरकत मैदान में की और वो घटना कैमरे में कैद हो गई। अब वो वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Image

मार्नस लाबुशेन (स्क्रीन ग्रैब नाइन स्पोर्ट्स)

लंदन: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर आपको घिन आ जाएगी। ये घटना उस वक्त हुई जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी कर रहे थे।

दोबारा खाई पिच पर गिरी च्विंगम

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी चल रही थी और 44 ओवर हो चुके थे। 45वें ओवर में बैटिंग के लिए लाबुशेन स्ट्राइक लेने पहुंचे। ऐसे में लाबुशेन जो च्विगंम मुंह में डाले थे वो हेलमेट सही करते हुए अचानक पिच पर गिर गई। ऐसे में लाबुशेन ने बगैर कोई संकोच किए ग्लव्स उतारे और च्वींगम को दोबारा मुंह में डाल लिया और बल्लेबाजी करने लगे। ये घटना अनायास ही कैमरे में कैद हो गई।

टी20 विश्व कप 2021 विजय के बाद जूते में पी थी बीयर

लाबुशेन को पिच पर गिरी च्विंगम खाता देखकर लोगों को घिन आ गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए तरह तरह के कमेंट किए। कई का मामना है फाइव सेकेंड रूल की वजह से ऐसा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने साल 2021 में दुबई में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने जूते में बीयर भरकर पी थी और इस घिनौने अंदाज में विश्व विजय को सेलिब्रेट किया था। उस वाकये को देखने के बाद प्रशंसकों ने घिनौनी प्रतिक्रियाएं दी थीं।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 416 रन

दूसरे एशेज टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन का स्कोर खड़ा किया। लाबुशेन 47 रन बना सके। हालांकि उन्होंने इस दौरान तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ शतकीय साझेदारी की। स्टीव स्मिथ ने 110 रन की पारी खेलकर टीम को 400 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड ने भी दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 278 रन बना लिए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article