क्रिकेट

Ashes 2023: करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर', जेम्स एंडरसन की ली चुटकी [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 30, 2023, 07:19 PM IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पांचवें एशेज टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत में संन्यास का ऐलान करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Image

स्टुअर्ट ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर देती ऑस्ट्रेलियाई टीम (साभार England Cricket)

Photo : Twitter

लंदन: इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शनिवार को ओवल टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के समाप्त होने के बाद अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। 37 वर्षीय ब्रॉड ने अचानक लिए अपने इस फैसले से सबको हैरान कर दिया। कयास तो डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और जेम्स एंडरसन के संन्यास के लगाए जा रहे थे। लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने अप्रत्याशित रूप से संन्यास का फैसला कर लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिया ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर

तीसरे दिन के खेल के समाप्त होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन नाबाद पवेलियन वापस लौटे थे। ब्रॉड 2 और एंडरसन 8 रन बनाकर नाबाद थे। चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो यही जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ब्रॉड को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्टेडियम में मौजूद हर शख्स ब्रॉड के सम्मान में खड़ा था। और उनके लिए तालिया बजा रहा था।

जेम्स एंडरसन की कंगारू खिलाड़ियों ने ली चुटकी

ब्रॉड और एंडरसन एक साथ बाउंड्री लाइन तक पहुंचे। इसके बाद एंडरसन ने ब्रॉड को आगे जाने को कहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रॉड के सम्मान में तालियां बजा रहे थे। ऐसे में एक मजेदार वाकया भी हुआ। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने एंडरसन को भी ब्रॉड के साथ जाने को कहा। ब्रॉड के आगे निकलने के बाद भी वो उन्हें इसके लिए पुश करते रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article