क्रिकेट

ODI World Cup: वर्ल्ड कप से पहले दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम की बढ़ेगी चमक, जानिए क्या-क्या होगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 28, 2023, 04:11 PM IST

ODI World Cup 2023, Arun Jaitley Stadium Delhi: भारत की मेजबानी में इस साल के अंत में यानी अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके शेड्यूल का भी ऐलान हो चुका है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कई मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले स्टेडियम की चमक बढ़ाने का निर्णय लिया जा चुका है।

Image

अरूण जेटली स्टेडियम। फोटो- बीसीसीआई।

ODI World Cup 2023, Arun Jaitley Stadium Delhi: अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान पांच मैचों की मेजबानी करने वाले अरूण जेटली स्टेडियम की मरम्मत और साज सज्जा पर 20 से 25 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल की शुरूआत में दूसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाले स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखे जाने के कारण काफी आलोचना हुई थी।

अप्रैल में बताया गया कि दिल्ली समेत पांच स्टेडियमों में काफी काम की जरूरत है। इनमें हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और मोहाली शामिल है। मोहाली में हालांकि विश्व कप का कोई मैच नहीं होना है। भारत में क्रिकेट की अपार लोकप्रियता के चलते बीसीसीआई प्रसारण अधिकारों से करोड़ों कमा रहा है, लेकिन अधिकांश स्टेडियमों की हालत इतनी खराब है कि मूलभूत सुविधायें भी नहीं है।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रजत मनचंदा ने कहा कि फोकस विश्व कप के दौरान दर्शकों का अनुभव यादगार बनाने पर होगा। उन्होंने कहा,‘हमें पांच मैचों की मेजबानी दिये जाने के लिये हम बीसीसीआई को धन्यवाद देते हैं। हमें स्टेडियम का बुनियादी ढांचा बेहतर करना होगा ताकि दर्शकों का अनुभव यादगार रहे। इसमें दर्शकों की सीटें बदलना, नए वॉशरूम बनाना, पुताई और टिकट सॉफ्टवेयर में बदलाव शामिल है।’

अरूण जेटली स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 35000 है और मनचंदा ने बताया कि डीडीसीए करीब 10000 सीटें बदलेगा। उन्होंने कहा,‘हम दर्शकों को साफ सुथरे वॉशरूम, सस्ती दर पर अच्छा खाना और पानी उपलब्ध कराएंगे। हाउसकीपिंग स्टाफ भी बढाया जाएगा। यह सारा काम 15 सितंबर तक पूरा किया जाना है।’

उन्होंने बताया कि आईसीसी और बीसीसीआई की टीम जुलाई के तीसरे सप्ताह में स्टेडियम का मुआयना करेगी। दिल्ली में सात अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर का मैच होना है। यहां भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को मैच होगा। बाकी मैच 14 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और छह नवंबर को होने हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article