क्रिकेट

Nitish Kumar Reddy: आंध्रा क्रिकेट बोर्ड करेगी नीतीश का सम्मान, मिलेगा इतना कैश प्राइज

Nitish Kumar Reddy: आंध्रा के क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी ने एमसीजी के मैदान पर जो किया वह क्रिकेट फैंस ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। यह नीतीश की न केवल पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है बल्कि इसने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है।

Image

नीतीश कुमार रेड्डी (साभार-AP)

Nitish Kumar Reddy: शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में जो हुआ वह टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को दिखाता है। एक वक्त फॉलोऑन के खतरे से जूझ रही टीम इंडिया दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना चुकी थी। नीतीश 105 रन बनाकर नाबाद हैं। यूं तो उनकी इस पारी को किसी भी कैश प्राइज से जस्टिफाई नहीं किया जा सकता, लेकिन आंध्रा क्रिकेट संघ ने अपने इस खिलाड़ी को सम्मानित करने की घोषणा की है।

शनिवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने करियर का पहला शतक लगाकर भारत को वापसी दिलाने वाले युवा ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी को आंध्रा क्रिकेट संघ 25 लाख रुपए पुरस्कार देगी। रेड्डी तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय 105 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी इस शानदार पारी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 474 रन के जवाब में नौ विकेट पर 358 रन बनाए हैं।

आंध्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष केसिनेनी शिवनाथ ने कहा, ‘‘यह आंध्र क्रिकेट संघ के लिए भाग्यशाली दिन और खुशी का पल है। हमें बहुत खुशी है कि आंध्र के एक खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए भारतीय टीम में चुना गया। आंध्र क्रिकेट संघ इस उपलब्धि के लिए नीतिश रेड्डी को सम्मान के तौर पर 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देगा।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article