Anand Mahindra reacts to Pakistan defeat: वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में पाकिस्तान की टीम बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को यूएसए ने रोमांचक तरीके से मात दे दी। मैच में 40 ओवर की समाप्ति के बाद किसी भी टीम को जीत नहीं मिली थी ऐसे में विजेता का फैसला सुपर ओवर में हुआ। पाकिस्तान की इस करारी हार के बाद हर तरफ उन्हें आलोचना का शिकार होन पड़ा रहा है। टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी बाबर सेना की चुटकी ली है।
पाकिस्तान की इस करारी हार के पीछे यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का खास योगदान रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी कप्तानी से भी सभी को इंप्रेस किया। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने उन्हें भी एक्स पर ट्वीट के माध्यम से सराहा है। महिंद्रा की पोस्ट को सोशल मीडिया पर खुब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसे शेयर भी कर रहे हैं।
आनंद महिंद्रा ने ऐसे ली चुटकी
मैच के बाद प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र ने अमेरिकी कप्तन मोनाक पटेल और टीम की खास अंदाज में तारीफ की। महिंद्रा ने X पोस्ट करते हए लिखा, "मैं कुछ हल्का मनोरंजन हासिल करने के लिए रात तक जगा रहा, लेकिन आखिर में मैं एक इतिहास का हिस्सा बना।" उनके पोस्ट पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।
पाकिस्तान को ऐसे मिली करारी हार
ग्रुप ए मैच में, पाकिस्तान को यूएसए के कप्तान मोनंक पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया, और मेन इन ग्रीन सात विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन ही बना सके। बाबर आज़म ने 43 गेंदों पर 44 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए शीर्ष स्कोरर रहे और शादाब खान ने 40 रनों का योगदान दिया।160 रन के लक्ष्य के जवाब में, यूएसए ने कप्तान मोनंक पटेल के 38 गेंदों पर 50 और आरोन जोन्स के 36 रनों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया।वन-ओवर फेस-ऑफ में, यूएसए ने बल्लेबाजी की और मोहम्मद आमिर द्वारा फेंकी गई छह गेंदों पर 18 रन बनाए। 19 रनों का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था और पाकिस्तान इस लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहा।
