Rishabh Pant Car Accident: आज की तारीख ऋषभ पंत को जिंदगी भर याद रहेगी। रहे भी क्यों न, क्योंकि 30 दिसंबर 2022 को भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मौत के मुंह से बचकर बाहर आए थे। आज से एक साल पहले यानी 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि पंत की कार में आग लग गई थी। पंत ने कार के खिड़की का शीशा तोड़ कर बाहर आए थे और अपनी जान बचाए थे। पंत के कार एक्सीडेंट के एक साल बाद उनके दोस्त और साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल ने नया खुलासा किया है।
वो लड़ लेगा, अपना फाइटर है
पिछले साल 30 दिसंबर को ऋषभ पंत कार से दिल्ली से अपने घर रूड़की जा रहे थे। इसी दौरान रूड़की के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दौरान वे बुरी तरह घायल हो गए थे। अब एक साल बाद अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बड़ा खुला करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि सुबह 7 या 8 बजे रहे होंगे। उस दौरान प्रतिमा दी का कॉल आया। उन्होंने पूछा की ऋषभ से आखिरी बार तुम्हारी बात कई थी। मैंने कहा मैं कल करने वाला था, लेकिन नहीं कर पाया। उसकी मम्मी का नंबर हो तो मुझे सेंड करना, ऋषभ का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनने के बार मेरे मन में सबसे पहला ख्याल यह आया कि ये भाई गया। इस बीच, सबके कॉल मेरे पास आने शुरू हो गए। सबको यही लग रहा था कि इसने आखिरी बार तो बापू से बात की होगी।
बस थोड़ी सी चोट लगी है
अक्षर पटेल ने आगे बताया कि उन्होंने पंत के मैनेजर को कॉल लगाया और फिर उन्होंने कहा सबकुछ ठीक है। कितनी चोट आई है ये नहीं पता। लेकिन वे ठीक है। इसके सुनने के बाद मैंने फोन रख दिया। फिर थोड़ी जान में जान आई। वो लड़ लेगा वो अपना फाइटर है।
आईपीएल 2024 में कर सकते हैं वापसी
करीब एक साल से मैदान से दूर चल रहे स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। पिछले दिनों दुबई में हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के टेबल पर बैठे नजर आए थे। वहीं, सौरव गांगुली ने भी पंत के वापसी को लेकर संकेत दिया था।
