क्रिकेट

SA vs WI: कप्तान बनने के पांच दिन बाद ही इस खिलाड़ी ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम का स्कोर 300 के पार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 28, 2023, 10:49 PM IST

SA vs WI 1st Test: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन में मंगलवार से टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

Image

एडन मार्करम शतक पूरा करने के बाद।

Photo : AP

SA vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचूरियन में मंगलवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने सधी हुई शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 82 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए।

पहले विकेट के लिए 140+ रन की साझेदारी

टॉप जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने अच्छी शुरुाआत की। डीन एल्गर ने एडन मार्करम के साथ पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। डीन एल्गर ने 118 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। यह उनका टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक है। वहीं, पांच दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बनने वाले एडन मार्करम ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 172 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका छठा टेस्ट शतक है। इसके बाद एडन मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए टोनी डेजोर्जी के साथ 78 रन की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

आठवीं बार शून्य पर आउट हुए कप्तान

दक्षिण अफीका के कप्तान तेंबा बावुमा वेस्टइंडीज के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए। बावुमा ने दो गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना खाता खोले ही वापस पवेनियल लौट गए। बावुमा को जोसेफ ने अपना शिकार बनाया। वे 57वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। बावुमा टेस्ट में आठवीं बार शून्य पर आउट हुए। डीन एल्गर और एडन मार्करम के आउट होने के बाद टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे।

अल्जारी जोसेफ ने सर्वाधिक विकेट झटके

पहले टेस्ट का पहला दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात गेंदबाज उतारे, लेकिन अल्जारी जोसेफ ने 16 ओवर में 60 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि केमार रोच, काइल मेयर्स, शैनन गेब्रियल और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए। वहीं, रोस्टन चेस और जर्मेन ब्लैकवुड को पहले दिन सफलता नहीं मिली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article