क्रिकेट

प्रतिबंध से लेकर टी20 वर्ल्ड कप तक का सफर, जानिए अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी की दिल छू लेने वाली कहानी

Afghanistans Star Fazalhaq Farooqi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को पटखनी देकर इतिहास रच दिया। टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची। इस मौके पर आपको अफगानिस्तान टीम के ऐसे एक खिलाड़ी की कहानी बताने जा रहे हैं, जो 24 महीने प्रतिबंध झेलकर यहां तक पहुंचा हैं।

Image

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को पटखनी देकर इतिहास रच दिया।
  • अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची।
  • टी20 वर्ल्ड कप के टॉप विकेटटेकर हैं फारूकी

Afghanistans Star Fazalhaq Farooqi: टी20 वर्ल्ड कप रोमांच अब धीरे-धीरे अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। मंगलवार को सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक भरा रहा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। राशिद खान की कप्तानी वाली टीम अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंची है। इस दौरान टीम ने न केवल बांग्लादेश को हराया, बल्कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम की एकजुटता के कारण यह संभव हो पाया है। इस दौरान टीम के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने चुपचाप अपना काम किया और हर टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। लेकिन यह सफलता फारूकी को आसानी से नहीं मिली है।

बोर्ड ने लगाया था प्रतिबंध

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल दिसंबर 2023 में निजी हितों को महत्वदेने के लिए नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी पर प्रतिबंध लगाया था। बोर्ड को लगा कि तीनों खिलाड़ियों को अपने नेशनल टीम के प्रति कोई चिंता नहीं है। बोर्ड ने उनके 2024 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में देरी की और उन पर प्रतिबंध भी लगाया, जिससे वे किसी भी तरह के फ्रैंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ACB ने विदेशी लीग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए उन्हें जारी किए गए NOC को भी समाप्त कर दिया। एक महीने के भीतर ही बोर्ड ने अपने फैसले से पीछे हटते हुए ऑस्ट्रेलिया के हस्तक्षेप के बाद प्रतिबंध हटा लिया। BCCI भी नवीन, फारूकी और रहमान के प्रतिबंध को लेकर चिंतित था, क्योंकि वे आईपीएल में अलग-अलग टीमों का अहम हिस्सा रहे हैं। बोर्ड ने बाद में मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी और नवीन उल हक पर पहले से लगाए गए प्रतिबंधों को संशोधित किया, जिससे उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की अनुमति मिली।

टी20 वर्ल्ड कप के टॉप विकेटटेकर हैं फारूकी

अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टॉप विकेटटेकर हैं। उन्होंने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6.38 की इकोनॉमी से सबसे ज्यादा 16 विकेट चटकाए हैं। वे अफगानिस्तान के भी टॉप विकेटटेकर हैं। उन्होंने इस दौरान एक बार चार विकेट और एक पांच विकेट झटके हैं। फारूकी ने 7 मैचों में 23.2 ओवर डालें हैं और 149 रन दिए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article