क्रिकेट

Afghanistan World Cup 2023 Schedule, Squad: वनडे वर्ल्ड कप में दिखेगा अफगान स्पिनर्स का जादू, राशिद से रहना होगा सावधान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 26, 2023, 04:11 PM IST

Afghanistan Cricket World Cup 2023 Schedule, Squad, Players List (अफगानिस्तान क्रिकेट विश्व कप 2023 शेड्यूल, स्क्वाड, टीम लिस्ट): भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर अफगानिस्तान की टीम भारत पहुंच चुकी है। वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होने से पहले जानते हैं अफगानिस्तान क्रिकेट के बारे में सब कुछ।

Image

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC Cricket World Cup Twitter)

Photo : Twitter

Afghanistan Cricket World Cup 2023 Schedule, Squad, Players List (अफगानिस्तान क्रिकेट विश्व कप 2023 शेड्यूल, स्क्वाड, टीम लिस्ट): क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट के लिए हिस्सा लेने वाली टीमों का भारत आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इसको लेकर अफगानिस्ता की टीम भारत पहुंच चुकी है। मुकाबले की शुरुआत होने से पहले अफगानिस्तान टीम के बारे में सब कुछ जानते हैं। आइए डालते हैं नजर...

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर डालते हैं नजर

1. हश्मतुल्लाह शहीदी

हश्मतुल्लाह शहीदी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप में उतरेगी। 2013 में डेब्यू करने वाले हश्मतुल्लाह 64 वनडे में 32.27 की औसत से कुल 1775 रन बनाए हैं। 16 अर्धशतक जमा चुके हैं। इसके अलावा 156 चौके और 10 छक्के लगाए हैं।

2. रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज 26 वनडे मैच अफगान के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 38.32 की औसत से कुल 958 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने कुल 83 चौके और 36 छक्के जमाए हैं।

3. इब्राहिम जादरान

इब्राहिम जादरान 19 वनडे मुकाबले में 53.58 की औसत से 911 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 4 शतक और इतने ही अर्धशतक जमा चुके हैं। उन्होंने 93 चौके और 13 छक्के लगाए हैं।

4. रियाज हसन

रियाज हसन युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 वनडे मैचों में 30 की औसत से कुल 120 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

5. रहमत शाह

रहमत शाह ने 97 वनडे मुकाबले में 36.32 की औसत से कुल 3269 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 23 अर्धशतक जमाए हैं। उनके बल्ले से 283 चौके और 36 छक्के निकले हैं।

6. नजीबुल्लाह जादरान

नजीबुल्लाह जादरान ने 90 वनडे मुकाबले में 29.75 की औसत से 2053 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतक जमाए हैं। इस दौरान उन्होंने 178 चौके और 68 छक्के जमाए हैं।

7. मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबी ने 147 वनडे मुकाबले में 27.18 की औसत से 3153 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 205 चौके और 98 छक्के निकले हैं।

8 इकराम अलीखिल

इकराम अलीखिल ने 14 वनडे मुकाबले में 23.80 की औसत से कुल 238 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम दो अर्धशतक है। उनके बल्ले से 19 चौके और एक छक्का निकला है।

9 अजमतुल्लाह उमरजई

अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 वनडे में 22.83 की औसत से 137 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक भी है। इसके अलावा वे 6 विकेट भी चटका चुके हैं।

10. राशिद खान

राशिद खान ने 94 वनडे मुकाबले में 4.21 की इकोनॉमी से 172 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 19.58 की औसत से 1211 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले हैं।

11. मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान ने 66 वनडे मुकाबले में 4.15 की इकोनॉमी से 93 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वे 8.40 की औसत से 185 रन भी बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़े हैं।

12. नूर अहमद

नूर अहमद के पास ज्यादा वनडे मुकाबला खेलने का अनुभव नहीं है। उन्होंने 3 वनडे में 7.42 की इकोनॉमी से दो विकेट चटकाए हैं और 5 रन बनाए हैं।

13. फजलहक फारुकी

फजलहक फारुकी ने 21 वनडे मुकाबले में 5.56 की इकोनॉमी से 32 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 3.50 की औसत से 14 रन बनाए हैं।

14. अब्दुल रहमान

अब्दुल रहमान भी युवा गेंदबाज हैं। वे 3 वनडे में 7.67 की इकोनॉमी से एक विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से कुल 10 रन बनाए हैं।

15. नवीन उल हक

नवीन उल हक के पास भी वनडे में ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है। वे 7 वनडे में 5.78 की इकोनॉमी से 14 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 21 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान का मुकाबला कब और कहां खेला

तारीख बनाम वेन्यू
7 अक्टूबर बांग्लादेश धर्मशाला
11 अक्टूबर भारत दिल्ली
15 अक्टूबर इंग्लैंड दिल्ली
18 अक्टूबर न्यूजीलैंड चेन्नई
23 अक्टूबर पाकिस्तान चेन्नई
30 अक्टूबर श्रीलंका पुणे
03 नवंबर नीदरलैंड्स लखनऊ
07 नवंबर ऑस्ट्रेलिया मुंबई
10 नवंबर दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद

अफगानिस्तान का स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article