क्रिकेट

राशिद की फिरकी में फंसे आयरलैंड के बल्लेबाज, अफगानिस्तान ने 92 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में बनाई बढ़त

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित दूसरे मुकाबले में जीत के हीरो रहे राशिद खान जिन्होंने 6 विकेट चकाए और जीत सुनिश्चित कर दी।

Image

राशिद खान (साभार-X)

राशिद खान की जादूई स्पेल के दन पर अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैच की वऩडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में 3-3 ओवर की कटौती की गई थी। 47 ओवर के इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन राशिद खान की गेंदों का जवाब आयरलैंड के बल्लेबाजों के पास नहीं था। नतीजा आयरलैंड की पूरी टीम 33.4 ओवर में 207 रन बनाकर ढेर हो गई और अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 92 रन से अपने नाम कर लिया।

आयरलैंड ने जीता था टॉस

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली। जादरान के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 45 और हशमतुल्लाह शहीदी ने 36 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 33 और कप्तान रहमत शाह ने 30 रन की पारी खेली। आयरलैंड की ओर से मार्क अडेयर और जय मूंद्रा ने 2-2 विकेट चटकाए।

राशिद रहे जीत के हीरो

एक वक्त आयरलैंड ने 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड की टीम कुछ मुश्किल पैदा करेगी, लेकिन राशिद खान की फिरकी का उनके बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं थी। आयरलैंड ने अपने आखिरी 5 विकेट 9 रन के भीतक गंवा दिए। 198 रन के स्कोर पर आयरलैंड को छठा झटका लगा था और 207 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। इस जीत के हीरो रहे राशिद खान जिन्होंने 7.4 ओवर में 34 रन देकर 6 विकेट झटके। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 10 अगस्त को खेला जाएगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article