क्रिकेट

खतरे में वेस्टइंडीज के ODI World Cup का ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन, अफगानिस्तान ने खड़ी की मुश्किल

आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत ने वेस्टइंडीज की मुश्किल बढ़ा दी। आयरलैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद अफगानिस्तान ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वर्तमान में वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में टॉप-8 से बाहर है।

Image

वेस्टइंडीज (साभार-X)

वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन ऐसा लगता है कि एक बार फिर दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को क्वालीफायर खेलना होगा। आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद वेस्टइंडीज की मुश्किल बढ़ गई है। आयरलैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद अफगानिस्तान ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वर्तमान में वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में टॉप-8 से बाहर है।

अफगानिस्तान को खेलना पड़ सकता है क्वालीफायर

2027 वर्ल्ड कप के लिए मेजबान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम को ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मिल जाएगा। बाकी बची 8 टीम को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर जगह मिलेगी। रैंकिंग के लिए कट-ऑफ तारीख 30 सितंबर 2026 है। यानी इस दिन रैंकिंग में जो 8 टॉप टीम होगी वो ऑटोमेटिक क्वालीफाई कर जाएगी। मौजूदा रैंकिंग में फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम 10वें पोजीशन पर है। बांग्लादेश 9वें और अफगानिस्तान की टीम 7वें पोजीशन पर है।

तीसरी बार ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन पर खतरा

यह लगातार तीसरा मौका है जब वेस्टइंडीज की टीम ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन के लिए संघर्ष कर रही है। सबसे पहले 2019 में उसे क्वालीफायर खेलना पड़ा था। 2023 में तो टीम क्वालीफाई ही नहीं कर पाई। पहली बार ऐसा हुआ कि बिना वेस्टइंडीज टीम के वनडे वर्ल्ड कप खेला गया। उसे क्वालीफायर में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के खिलाफ उतरेगी विंडीज टीम

वेस्टइंडीज टीम का अगला असाइनमेंट भारत के खिलाफ है। भारत के खिलाफ टीम 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इस सीरीज में अगर विंडीज टीम क्लीन स्वीप भी करती है तब भी उसे ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन में कोई मदद नहीं मिलेगी। ऐसी स्थिति में उन्हें लगातार तीसरी बार क्वालीफायर खेलने के लिए तैयार रहना होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article