क्रिकेट

काबुल धमाके के बाद अफगानिस्तान के 19 वर्षीय क्रिकेटर की पाकिस्तान को धमकी, भारत को दिया संदेश

Kabul Hospital Attack: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने जा रहे गजनफर ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की निंदा की और मिलिट्री हमलों के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने 20वें जन्मदिन के चार दिन पहले कहा कि पाकिस्तान के लिए यह बुरा साबित हो सकता है।

Image

अफगानिस्तान स्पिनर (फोटो साभार- am_ghazanfar70)

Kabul Hospital Attack: पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर किए गए जा रहे एयरस्ट्राइक को लेकर अब अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर का गुस्सा फूटा है। अफगानिस्तान के 19 साल के क्रिकेटर ने काबुल में एक रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हमले के बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी को इमोशनल मैसेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारत को भी संदेश भेजा। गजनफर ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की निंदा की और मिलिट्री हमलों के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए।

काबुल के हॉस्पिटल को बनाया गया निशाना

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से किए गए सबसे खतरनाक एयरस्ट्राइक में कम से कम 400 अफगानी मारे गए। वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के डिप्टी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि एयरस्ट्राइक में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया। इस खतरनाक हमले में 2,000 बेड वाले हॉस्पिटल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। हालांकि, पाकिस्तान इन सारे आरोपों से इनकार कर रहा है।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने जा रहे गजनफर ने 'न्यूज 18' से बात करते हुए कहा कि हॉस्पिटल बहुत से लोगों को सपोर्ट करता है। ये हमला आम लोगों के लिए बुरा हो सकता है। उन्होंंने कहा, 'लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। और अब उन्होंने उस जगह को भी टारगेट किया है, उन्होंने उन लोगों को शहीद कर दिया है। यह अफगानिस्तान के लोगों को मंज़ूर नहीं है। मुझे नहीं पता कि वे क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे आते हैं और आम लोगों को टारगेट करते हैं, और हम इसे बिल्कुल भी मंजूर नहीं कर सकते। अफगानिस्तान इसे मंजूर नहीं कर सकता।'

भारत को दिया संदेश

अफगानिस्तान के प्लेयर ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, 'अफगानिस्तान का इतिहास हर कोई जानता है। अगर इतिहास खुद को दोहराता है, तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा।' उन्होंने इसके आगे कहा कि भारत अफगानिस्तान का 'करीबी दोस्त' है और इंटरनेशनल कम्युनिटी से एक साथ आकर उनका सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'भारत हमारा करीबी दोस्त है। हम उनके साथ जुड़ना चाहते हैं, इन मुद्दों पर बात करना चाहते हैं, ताकि ऐसी चीजें न हों। यह हमारी दूसरे देशों से भी रिक्वेस्ट है। यह लोगों के लिए अच्छा नहीं है। अभी, दुनिया कई मुश्किलों से गुज़र रही है और यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article