क्रिकेट

AFG vs SA, ICC Champions Trophy 2025 LIVE Telecast: कब और कहां देखें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का सीधा प्रसारण, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग ऑनलाइन टेलीकास्ट

Afghanistan vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

AFG vs SA, ICC Champions Trophy 2025 Match Updates, Afghanistan vs South Africa Match Live Streaming: पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ग्रुप बी में शामिल अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला है। दोनों 21 फरवरी, 2025 को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। ये मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम (National Stadium, Dubai) में खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम की कमान हश्मतउल्लाह शाहीदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में है वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावूमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं। आइए जानते हैं कराची में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं?

अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Squad for ICC Champions Trophy 2025)

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (उप-कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीह अहमद, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान, नूर अहमद।

दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa Squad for ICC Champions Trophy 2025)

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगिडी, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डुसें, कॉर्बिन बॉश।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs SA Head to Head in Champions Trophy)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 5 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 2 में अफगानिस्तान और 3 में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है। पिछले साल यूएई में खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से पटखनी दी थी। इस लिहाज से अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (Afghanistan vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match Date)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला शुक्रवार (21 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match Venue)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Afghanistan vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match Time)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 PM बजे होगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match Match On TV)

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article