क्रिकेट

AFG vs SA Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के तीसरा वनडे मुकाबला

AFG vs SA, Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match Live Streaming Online: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

AFG vs SA, Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match Live Streaming Online: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबना देानों टीमों के लिए काफी अहम है। अफगानिस्तान टीम ने दो मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम ने नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। अफगानिस्तान ने पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 144 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से हराया था और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, टीम ने दूसरे मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और दूसरे मुकाबले में 177 रन से जीत हासिल की। इसी जीत के साथ टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं, सीरीज के अंतिम मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेगी। अफगानिस्तान की नजर तीसरी जीत पर होगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजर पहली पर होगी।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, रियाज हसन, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नैब, दरविश रसूली, नवीद जादरान , फरीद अहमद मलिक, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड

तेंबा बावुमा (कप्तान), काइल वेरेन (डब्ल्यू), टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, लिजाद विलियम्स, जेसन स्मिथ, एंडिले फेहलुकवायो, ओटनील बार्टमैन, एंडिले सिमलेन।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match Date)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार (22 सितंबर 2024) से खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match Venue)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match Time)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 5.00 बजे होगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match On Tv)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article