आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भी एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा जो फैंस को रोमांचित करने वाला है। ये ग्रुप-बी का मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड (Afghanistan vs England) के बीच खेला जाएगा। मैच का आयोजन लाहौर (Lahore) में होने वाला है। ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के कारण अब अफगानिस्ता और इंग्लैंड के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं। दोनों टीमें आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी क्योंकि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मैच हार चुकी हैं। इस रोमांचक मैच की शुरुआत आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से होगी। मुकाबले में अफगानिस्तान से फैंस बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रही हैं क्योंकि इसी अफगानी टीम ने पिछले वनडे विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को हराया था। आज के मैच में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहीदी (Hasmatullah Shahidi) करते नजर आएंगे। जबकि इंग्लैंड वनडे टीम की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों में है।
आज अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में आंकड़े जाने लेते हैं। दोनों टीमें अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 मैच ही खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 2 मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीते हैं, जबकि 1 मैच अफगानिस्तान ने भी वनडे विश्व कप के दौरान भारतीय जमीन पर जीता था। दोनों टीमों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर अब तक 2 वनडे मैच हुए हैं जिसमें 1 मैच इंग्लैंड ने जीता है, तो 1 मैच में अफगानिस्तान ने भी इंग्लैंड को शिकस्त दी है। दोनों टीमों में एक से एक खिलाड़ी मौजूद हैं इसलिए इस मैच पर फैंस की नजरें जरूर रहेंगी और आंकड़े फिर बदलते नजर आ सकते हैं।
अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट (AFG vs ENG Pitch Report)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज का चैंपियंस ट्रॉफी मैच पाकिस्तान के लाहौर में स्थित गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा। ये भी पाकिस्तान के बाकी अन्य मैदानों की तरह एक सपाट पिच के साथ मौजूद रहेगा। यहां भी बल्लेबाजों को खूब फायदा मिलने वाला है और रनों की बारिश तय मान सकते हैं। मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें टकराई थीं। उस मैच में इतने रन बने कि सब हैरान रह गए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 351 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी करारा जवाब दिया और 47.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोते हुए 356 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। एक ही मैच में यहां 700 से ऊपर रन बन गए हैं जिससे ये साफ है कि गेंदबाजों को यहां पर बल्लेबाजों से संभलकर रहना होगा। गेंदबाजों में यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को बराबर मदद मिलेगी हालांकि बल्लेबाज ही पूरे मैच में हावी रहने वाले हैं। इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में पहली पारी का औसत स्कोर 256 रन है। यहां अब तक खेले 70 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले जीतने में सफलता हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 33 मैचों में जीत मिली है। लाहौर में टॉस जीतने वाली टीमें 43 बार जीती हैं, वहीं टॉस हारने वाली टीमों को 25 मैचों में जीत मिली है। कुल मिलाकर इस सपाट पिच पर दोनों टीम के बल्लेबाज चौके-छक्कों की बौछार करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
आज कैसा रहेगा लाहौर का मौसम (Lahore Weather Today)
आज का अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच लाहौर में होने वाला है, तो यहां का मौसम भी जान लेते हैं। आज लाहौर में बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में फैंस के बीच डर यही होगा कि कहीं ग्रुप-बी में लगातार दूसरा मैच भी रद्द ना हो जाए। यहां आज उमस बहुत रहने वाली है जो फील्डर्स और गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी। लाहौर में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तामपान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।
लाहौर में खेले गए पिछले 5 वनडे मैचों के स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड और नतीजे (Last 5 ODI Match Results, Scorecards, Records At Lahore)
| तारीख | टीमें | स्कोरकार्ड | नतीजा |
| 8 फरवरी 2025 | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड 330/6, पाकिस्तान 252/10 | न्यूजीलैंड 78 रनों से जीता |
| 6 सितंबर 2023 | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | बांग्लादेश 193/10, पाकिस्तान 194/3 | पाकिस्तान 7 विकेट से जीता |
| 5 सितंबर 2023 | अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका | श्रीलंका 291/8, अफगानिस्तान - 289/10 | श्रीलंका 1 रन से जीता |
| 3 सितंबर 2023 | अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश | बांग्लादेश 334/5, अफगानिस्तान - 245/10 | बांग्लादेश 89 रन से जीता |
| 22 फरवरी 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | इंग्लैंड- 351/8, ऑस्ट्रेलिया- 356/5 (47.3 ओवर) | ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता |
आज के मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें (Players To Watch Out For In AFG vs ENG Match)
चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में कई खिलाड़ियों पर नजरें रहने वालीं हैं। अफगानिस्तान की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz), राशिद खान (Rashid Khan), सदिकल्लाह अटल (Sediqullah Atal) और अजमतुल्लाह ओमरजई (Azmatullah Omarzai) पर सबकी निगाहें रहेंगी। वहीं, अगर बात करें इंग्लैंड वनडे टीम की तो उनके कप्तान जोस बटलर के अलावा बेन डकट (Ben Duckett), आदिल राशिद (Adil Rashid), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और गस एटकिंसन (Gus Atkinson) से फैंस को उम्मीदें रहेंगी।
इंग्लैंड और अफगानिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी टीमें (England And Afghanistan Champions Trophy Squads)
इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
अफगानिस्तान वनडे टीमः हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी, नांग्याल खरोती, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।
