AFG vs BAN Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Afghanistan vs Bangladesh Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले का आखिरी मुकाबला मंगलवार (25 जून 2024) को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। सेमीफाइनल की रेट में अफगानिस्तान की बनी हुई है। अफगानिस्तान की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और टीम को एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, बांग्लादेश टीम की बात करें तो टीम ने दो मैच खेले हैं और टीम को दोनों ही मुकाबलों मे हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टीम जीत भी जाती है तो भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर रहेगी। टीम 0 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।
AFG vs BAN हेड टू हेड
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 फॉर्मेट में 11 मैच खेले गए हैं। इसमें अफगानिस्तान का पलड़ा भारी है। टीम को 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को अफगानिस्तान से एक कम यानी पांच मुकाबले में जीत मिली है। बांग्लादेश की टीम को सभी जीत अपने घर में मिली है, जबकि अफगानिस्तान की टीम को दो जीत होम ग्राउंड पर और 4 मुकाबले में जीत न्यूट्रल वेन्यू पर मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यहां बांग्लादेश का पलड़ा भारी है। बांग्लादेश को 3 मुकाबले में और अफगानिस्तान को दो मुकाबले में जीत मिली है।
अफगानिस्तान का जीत प्रतिशत ज्यादा
गुगल के मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का जीत प्रतिशत ज्यादा है। अफगानिस्तान का जीत प्रतिशत 62% है, जबकि बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 38% है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर)
इब्राहिम जादरान
गुलबदीन नायब
अजमतुल्लाह उमरजई
मोहम्मद नबी
करीम जनत
राशिद खान (कप्तान)
नांगेयालिया खारोटे
नूर अहमद
नवीन-उल-हक
फजलहक फारूकी
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
तंजीद हसन तमीम
नजमुल हुसैन (कप्तान)
लिटन दास (विकेटकीपर)
शाकिब अल हसन
तौहीद हृदोय
महमुदुल्लाह
जेकर अली
रिशाद हुसैन
तस्कीन अहमद
मुस्तफिजुर रहमान
तंजीम शाकिब।
AFG vs BAN T20 Match, अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
दिनांक: 25 जून 2024
समय: 6: 00 AM
मैदान: अर्नोस वेले ग्राउंड स्टेडियम, किंग्सटाउन
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश ड्रीम-11 भविष्यवाणी
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज।
बल्लेबाज: गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान।
ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, रिशाद हुसैन।
गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, राशिद खान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी, तंजीम शाकिब।
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश न्यू कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: राशिद खान।
उप-कप्तान: रिशाद हुसैन।
अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।
बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब।
(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
