क्रिकेट

AFG vs BAN 1st ODI Live Streaming: कब और कहां देखें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे

AFG vs BAN 1st ODI Live Streaming: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

अफगानिस्तान और बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

AFG vs BAN 1st ODI Live Streaming: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 6 नवंबर से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों टीम वहां पहुंच चुकी है। अफगानिस्तान टीम का हौसला बुलंद है क्योंकि वह जीत कर यहां पहुंची है। इससे पहले सितंबर में हुए वनडे सीरीज में उसने साउथ अफ्रीका जैसी टीम को 2-1 से हराया था और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार कर यहां पहुंची है। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 2-0 से पटखनी दी थी। इससे पहले भारत दौरे पर भी उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बांग्लादेश की टीम दोबारा जीत के पटरी पर लौटना चाहेगी।

बांग्लादेश ने अनकैप्ड पेसर नाहिद राणा और विकेटकीपर जाकेर अली को टीम में शामिल किया है। जाकिर हसन और नसुम अहमद की भी एक साल बाद टीम में वापसी हुई है। यदि आप भी बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच इस पहले मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले कुछ अहम जानकारी हासिल कर लें।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI Match Date)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार (6 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI Match Venue)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI Match Time)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार 3.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 03.00 PM बजे होगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI Match On Tv)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article