Abhishek Sharma, IND vs ZIM 1st T20I Today: आज मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान टीम इंडिया के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। हरारे में आयोजित होने वाले पहले टी20 मैच में फैंस की नजरें युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज के पास इस मैच के दौरान दिग्गज विराट कोहली और शुभमन गिल की मौजूदगी वाली एक खास लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।
आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कम से कम 16 रन बना लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लेंगे। वो KL राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद 200 या उससे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
अभिषेक शर्मा ने अभी तक 203 टी20 मैचों की 199 पारियों में कुल 5,984 रन बनाए हैं। उन्होंने इन 203 मैचों में से 53 मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जिनमें से छह मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ थे।
सबसे तेजी से 6,000 T20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड KL राहुल के नाम है। राहुल को ये उपलब्धि हासिल करने में सिर्फ 166 पारियां लगी थीं। उनके बाद शुभमन गिल (185 पारियां) और विराट कोहली (184 पारियां) का नंबर आता है।
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम सबसे कम 162 पारियों में 6,000 T20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ छह मैचों में 179 रन बनाए हैं।
उन्हें पहले मैच में ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच T20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का मौका भी मिलेगा। फ़लहाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक को जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा से आगे निकलकर टॉप पर पहुंचने के लिए इस मैच में उनसे कम से कम 16 रन ज्यादा बनाने होंगे।
