अभिषेक शर्मा जब भी बैटिंग करने उतरते हैं कुछ ना कुछ नया जरूर करते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी अभिषेक के सामने आंद्रे रसेल का सबसे तेज 6,000 टी20 रन का रिकॉर्ड था जो उन्होंने तोड़ दिया। अभिषेक ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जैसे ही फजहलक फारूखी की गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 6,000 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया। इतना ही नहीं अभिषेक ने सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को भी पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड
अभिषेक ने गेंद के लिहाज से सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनाने के मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया। रसेल ने इस जादूई आंकड़े के लिए 3,550 गेंद खेली थी, जबकि अभिषेक ने यह कारनामा केवल 3,420 गेंद में पूरा कर लिया। उन्होंने रसेल की तुलना में 130 गेंद पहले यह आंकड़ा पूरा कर लिया। हालांकि, वह सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनने से चूक गए। यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम है। एलन ने 3,386 गेंद में यह आंकड़ा हासिल किया था।
सबसे तेज 6,000 टी20 रन का रिकॉर्ड
3386 गेंद- फिन एलन,3420 अभिषेक शर्मा,
3550 आंद्रे रसेल,
3681 टिम डेविड,
3857 विल जैक्स/फिल साल्ट
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई (नाबाद 64 रन) के अर्धशतक की मदद से भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरूआती झटके दिए। पर अजमतुल्लाह और मोहम्मद नबी (33 रन) ने इन झटकों से उबरते हुए छठे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
