क्रिकेट

T20 विश्व कप की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अभिषेक-शिवम का नाम, शर्मा ने कोहली को छोड़ा पीछे तो दुबे ने की धोनी की बराबरी

India vs England Semi Final: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। लीग और सुपर-8 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला। वह मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके चलते उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वहीं, इसी मैच में शिवम दुबे ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ। टॉस गंवाने के बाद वानखेड़े में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम इंडिया ने संजू सैमसन के अर्धशतक, शिवम दुबे के 43 और हार्दिक पांड्या के 39 रनों की बदौलत 253 रन का स्कोर बनाया।

अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 7 गेंद पर दो चौके की मदद से मात्र 9 रन ही बनाकर आउट हुए। इस खराब बल्लेबाजी के चलते अभिषेक शर्मा का नाम टी20 वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण की 7 पारियों में सबसे खराब औसत से बल्लेबाजी करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

अभिषेक ने विराट को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में सबसे खराब औसत से बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। साल 2024 में विराट कोहली ने 18.87 की औसत से रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में अभिषेक अभी तक 12.71 की औसत से रन बनाए हैं।

Shivam Run Out

शिवम दुबे ने की धोनी की बराबरी

T20 वर्ल्ड कप एडिशन में भारत के लिए सबसे कम बैटिंग एवरेज: (कम से कम 7 इनिंग्स)

  • 12.71 - अभिषेक शर्मा (2026)
  • 18.87 - विराट कोहली (2024)
  • 22.16 - शिवम दुबे (2024)
  • 24.42 - ऋषभ पंत (2024)
  • 28.42 - सूर्यकुमार यादव (2024)

शिवम दुबे ने की धोनी की बराबरी

वहीं, शिवम दुबे का नाम भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। वह इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे। लेकिन हार्दिक की गलती से वह रन आउट हो गए। इस रन आउट की वजह से शिवम दुबे ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में तीसरी बार रन आउट हुए। इससे पहले साल 2007 में एमएस धोनी तीन बार रन आउट हुए थे।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article