क्रिकेट

IND vs ENG: T20I में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज आदिल रशीद के नाम जुड़ा छक्कों का शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज आदिल रशीद के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। इस मैच में राशिद ने दो अहम विकेट चटकाए, लेकिन उनके नाम जो रिकॉर्ड जुड़ा है, वह शायद ही इसे भूल पाएंगे।

Image

आदिल रशीद (साभार-x)

IND vs ENG: मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक तरफ जहां संजू सैमसन और ईशान किशन ने रिकॉर्ड तोड़ 97 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों के होश उड़ाए तो वहीं दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे शायद ही वह भूल पाएंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज आदिल रशीद ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन खर्चे और दो विकेट चटकाया। उन्होंने ईशान किशन को विल जैक्स के हाथों कैच करवाया और फिर चौथे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप कराकर टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका दिया।

पहले गेंदबाज बने राशिद खान

12वें ओवर में राशिद खान की 5वीं गेंद पर शिवम दुबे ने जैसी ही आदिल रशीद को छक्का मारा, उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं आदिल रशीद ने टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में राशिद खान को पीछे छोड़ दिया। अब रशीद के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 44 विकेट हो गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट

50 - शाकिब अल हसन

44 - एडम जैंपा

44 - आदिल रशीद

43- राशिद खान

40 - वानिंदु हसरंगा

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने भले ही अपना पहला विकेट 20 रन के स्कोर पर गंवा दिया था, लेकिन दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन ने रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 97(45) रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 117 रन तक पहुंचा दिया। सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली और ईशान 18 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article