क्रिकेट

कौन हो सकते हैं टीम इंडिया के नए बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच, ये नाम हैं सबसे आगे

गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में नियुक्ति का ऐलान होने के बाद टीम के नए बैटिंग, बॉलिग और फील्डिंग कोच की रेस में शामिल लोगों की चर्चा जोरों पर है। जानिए कौन हो सकते हैं गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के सिपहसालार।

Image

गौतम गंभीर (साभार Gautam Gambhir Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर का कैसा होगा सपोर्ट स्टाफ
  • अभिषेक नायर हो सकते हैं बैटिंग कोच
  • विनय कुमार के बॉलिंग कोच बनने की है चर्चा

नई दिल्ली: बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्ति का ऐलान कर दिया। गंभीर टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाने वाले राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में पहला असाइन्मेंट होगा।

अभिषेक नायर होंंगे नए बैटिंग कोच, टी दिलीप बने रहेंगे पद पर

टीम इंडिया का हेड कोच गंभीर के बनने के बाद अब लोगों ये जानना चाहते हैं कि टीम में उनके सपोर्ट स्टाफ में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच कौन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक नायर का टीम का नया बैटिंग कोच बनना तकरीबन तय है। वो विक्रम राठौड़ की जगह लेंगे। फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम के साथ बने रहेंगे।

विनय कुमार हो सकते हैं नए बॉलिंग कोच

टीम का नया गेंदबाजी कोच कौन होगा इसको लेकर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार का नाम गंभीर ने गेंदबाजी कोच के रूप में बोर्ड के सामने रखा है। लेकिन अबतक उनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। विनय कुमार ने भारत के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 49 विकेट दर्ज हैं। घरेलू क्रिकेट में विनय ने प्रथम श्रेणी में 504, लिस्ट ए में 255 और टी20 में 194 विकेट चटकाए हैं।

बीसीसीआई इन दो नामों पर भी कर रहा विचार

बीसीसीआई गेंदबाजी कोच के पद के लिए जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी के नामों पर चर्चा कर रहा है। बीसीसीआई विनय कुमार को लेकर उत्सुक नहीं है। शीर्ष सूत्रों का कहना है कि बोर्ड नहीं चाहता कि एक व्यक्ति (मुख्य कोच) को पूरी स्वायत्तता मिले और वह नियंत्रण बोर्ड के भीतर ही रखना चाहता है।' ऐसे में विनय कुमार का कोच बनना मुश्किल नजर आ रहा है।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article