क्रिकेट

Video: 'अभी आया है मारने दे..' स्टंप माइक पर ये क्या बोल गए रोहित, वीडियो वायरल

Rohit Sharma stump mic Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से मस्ती के मूड में नजर आए। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

Image

रोहित शर्मा (फोटो- X)

Rohit Sharma stump mic Video: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी मजेदार टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान स्टंप-माइक पर वायरल हो जाती हैं। एंटीगुआ में बांग्लादेश और भारत के बीच टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 के 7वें मुकाबले में भी एक ऐसा ही पल देखा गया। जब बांग्लादेश की पारी के दौरान एक गेंदबाज के साथ उनकी बातचीत का वीडियो जमकर वायरल हो गया।

यह घटना तब हुई जब बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदुल्लाह मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने आए थे और बांग्लादेश के लिए जीत के आसार कम थे। यह देखते हुए कि बल्लेबाज ने अभी-अभी क्रीज में प्रवेश किया था, रोहित, जो स्टंप के पीछे तैनात थे, गेंदबाज को प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए कि वह बल्लेबाज को कुछ शॉट लगाने दे।

रोहित ने कही ये बात

रोहित शर्मा अपने गेंदबाज कुलदीप यादव को कहते हुए सुनाई देते हैं कि प्लेयर को आड़ा शॉट खेलने दो। एक अभी आड़ा शॉट खेलकर आउट हुआ है। इसको भी मारने दो। रोहित शर्मा वीडियो में कहते हैं कि, 'क्या कर रहा है यार, आड़ा मारने दे ना। अभी अभी आया है यह, एक अभी गया आड़ा मार के, इसको भी मारने दे ना।' इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर से रोहित के मजेदार अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

भारत ने ऐसे जीता मैच

एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 196 रन बनाए। टीम ने बांग्लादेश को 197 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना सकी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article