क्रिकेट

Pakistan Team New Head Coach: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान टीम का बड़ा फैसला, पूर्व तेज गेंदबाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Champions Trophy 2025, Pakistan Team New Head Coach: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी-मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन होना है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज को चैम्पियंस ट्रॉफी तक टीम का अंतरिम हेड कोच बनाने का फैसला किया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो-Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Champions Trophy 2025, Pakistan Team New Head Coach: पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पीसीबी का लक्ष्य 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक नये कोच की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने का होगा।’’ जावेद के पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के कोच का अनुभव है। वह हाल ही में श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच भी थे। पाकिस्तान के सीमित ओवर प्रारूप के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन के इस्तीफा देने के बाद जावेद को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

कर्स्टन के हटने के बाद टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के अंतरिम कोच की भूमिका निभाई। पीसीबी ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से वनडे और टी20 प्रारूप का भी मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा। टीम इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन एकदिवसीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article