आईपीएल जैसे लीग का रोमांच ही इसलिए बाकी लीग से जुदा है क्योंकि इसमें दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर खेलते नजर आते हैं, लेकिन इस लीग की लोकप्रियता मानो कुछ क्रिकेट बोर्ड से बर्दाश्त नहीं हो रहा। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि मिचेल स्टार्क के भी आईपीएल खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बन गई है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के आईपीएल के शुरुआती मैच ना खेल पाने की खबर पहले से चल रही रही थी। अब ऐसी खबर आ रही है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए मिचेल स्टार्क के भी आने पर रोक लगा दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैये से जहां क्रिकेट फैंस को निराशा हुई है तो वहीं आकाश चोपड़ा भी बोर्ड के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर भड़के आकाश
आकाश चोपड़ा ने मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पिछले 2.5 महीने से क्रिकेट नहीं खेले हैं। इसके अलवा वह टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर उन्हें आईपीएल में रोककर रखना उनके समझ से परे हैं।
स्टार्क को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मानें तो भविष्य में होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है। यही कारण है कि उन्हें आईपीएल के शुरुआत में नहीं भेजा रहा है। इस पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, भारत के खिलाफ जिस सीरीज का जिक्र कर रहा है वह अगले आईपीएल से पहले है। उसके लिए अभी से स्टार्क को रोकना सही नहीं है। वह पूरी तरह से फिट हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका
मिचेल स्टार्क का शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध न रहना दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बड़ा झटका है। स्टार्क एक मैच विनर हैं और वह नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर में भी उपयोगी साबित होते हैं। 52 मैच में उनके नाम 65 विकेट हैं। ऐसे में टीम के लिए बड़ी समस्या है। इनके अलावा दिल्ली में दुश्मंथा चमीरा और लुंगी एन्गिडी का विकल्प मौजूद है।
