क्रिकेट

आकाश चोपड़ा ने बंद की ऑस्ट्रेलिया की बोलती, शेयर किया था '36 रन ऑल आउट' वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 6, 2023, 06:37 PM IST

9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उसने एडिलेड टेस्ट का एक वीडियो शेयर किया है जिस पर आकाश चोपड़ा ने मजेदार जवाब दिया है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट

Photo : Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी ने होने जा रही है। पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले हमेशा की तरह इस बार भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया पर अतिरिक्त दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। इसी क्रम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर एडिलेड टेस्ट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया केवल 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वीडियो के कैप्शन में लिखा है 36 रन पर ऑलआउट, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गुरुवार से शुरू हो रहा है।

आकाश चोपड़ा ने बंद की बोलती

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा टीम इंडिया का मजाक बनाने वाले इस वीडियो का पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शानदार जवाब दिया है। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का वीडियो शेयर करते हुए स्कोर लाईन पूछा है। आपको बता दें कि पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने इस सीरीज में शानदार वापसी की थी।

टीम इंडिया ने किया था पलटवार

दरअसल आकाश चोपड़ा ने स्कोर लाईन इसलिए पूछा है, क्योंकि यह सीरीज टीम इंडिया ने जीती थी। एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होने वाली टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था। पहले मैच के बाद कप्तान विराट कोहली अपनी बेटी के जन्म के सिलसिले में भारत लौट आए थे।

उसके बाद टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के पास थी। रहाणे ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। सीनियर खिलाड़ी की अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया था। तीसरा टेस्ट सिडनी में खेला गया जो ड्रॉ रहा था। चौथा और आखिरी टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया था। इसे दौरे में टीम इंडिया की वापसी को टेस्ट इतिहास के बेस्ट कमबैक में से एक के रूप में गिना जाता है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article