भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत मिली थी तो वहीं विखाखापट्टन में टीम इंडिया ने बाजी मारकर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। इस मुकाबले में चोट के कारण रवींद्र जडेजा नहीं खेले थे। उनके स्थान पर टीम ने कुलदीप यादव को मौका दिया था।
लेकिन अब जडेजा फिट हो चुके हैं और तीसरे टेस्ट में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। ऐसे में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसी एक को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है। सवाल उठता है कि टीम मैनेजमेंट किसे प्लेइंग इलेवन में रखेगी और किसे बाहर बैठना पड़ेगा। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी।
कुलदीप को मिले तरजीह
कुलदीप या अक्षर, इस सवाल का जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं कहूंगा कि कुलदीप को मत छुओ क्योंकि वह रिस्ट स्पिनर है।' 'रिस्ट स्पिनर बल्लेबाजों को फंसाता है और हमने विशाखापट्टन में उसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए भी देखा है।'
'उसे अक्षर से पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला, उसने अधिक गेंदबाजी की और वह अधिक सफल भी रहा। इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप यादव को तरजीह दी देनी चाहिए। लेकिन अगर आप अक्षर को बाहर छोड़ देते हैं तो आप उनके साथ भी अन्याय कर रहे हैं। 'वह कसिंटेंट रहा है, तो हमें अचानक यह क्यों कहना चाहिए कि अक्षर को हटा दें।
चार स्पिनर के साथ उतर सकता है भारत
इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने एक सुझाव देते हुए कहा 'चार स्पिनरों को खिलाना हो सकता है क्योंकि हमने पहले मैच में मोहम्मद सिराज और दूसरे मैच में मुकेश कुमार को देखा था। मैच में दोनों का योगदान बहुत सीमित था। उनके पास सीमित अवसर थे क्योंकि उन्हें कुछ ही ओवर मिले थे।'
