वायरल न्यूज़

'स्पाइडरमैन' वाला जुगाड़ लगाकर बस में चढ़ रहा था लड़का,बीच में ही हुआ ऐसा खेल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर बस में चढ़ने का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक शख्स बस के दरवाजे के बजाय सीधे खिड़की से छलांग लगाकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स का यह अतरंगी जुगाड़ और देसी स्टंट देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

बस में चढ़ने का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @king__comed__500k)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी (Funny Video) नहीं रोक पाते। कभी किसी का गजब का जुगाड़ ध्यान खींचता है, तो कभी लोगों के अतरंगी कारनामे। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक शख्स ने चलती बस में चढ़ने का ऐसा अनूठा रास्ता ढूंढा जिसे देखकर आप भी दातों तले उंगलियां दबा लेंगे। इतना ही नहीं ठहाके लगाने से खुद नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरानी बस सड़क पर चल रही है। आमतौर पर लोग बस के दरवाजे से चढ़ते हैं, लेकिन इस महाशय के इरादे कुछ और ही थे। भाई साहब ने बस की खिड़की को पकड़ लिया और पहले तो बाहर लटक गए। इसके बाद उन्होंने जो किया, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। शख्स ने अपने पैर खिड़की पर टिकाए और पूरी फुर्ती के साथ खिड़की के छोटे से गैप से बस के अंदर घुसने लगे। लेकिन, बीच में ही ऐसा खेल हो गया, जिसे देखकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...

    बस में चढ़ने का अनोखा जुगाड़

    वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को king__comed__500k नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अतरंगी जुगाड़ वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लगता है भाई को बिना टिकट सफर करने की गुप्त कला आती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह तो हॉलीवुड फिल्मों के स्पाइडरमैन से भी आगे निकल गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article