क्रिकेट

Today IPL Match 8 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 8 April: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब सीजन के 14वें मैच की बारी है। इस मैच में दो बड़ी टीमों की भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं कि आज आईपीएल में किसका मैच है।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच होगा

Today IPL Match 8 April 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़ी व सबसे महंगी लीग में अब बारी है 14वें मुकाबले की, जहां दो महारथी टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। वहीं एक बार की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने दोनों मुकाबले गंवाये हैं। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच को जीतकर चाहेगी कि अंक तालिका में वह भी अपना खाता खोले। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम चाहेगी कि वह इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाए।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के आमने-सामने के आंकड़े (DC vs GT Head To Head Stats In IPL)

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 3 बार बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में दिल्ली को हराया है। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद रहती है।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का कार्यक्रम, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 8 April 2026, Wednesday)

किसका-किसका मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस (DC vs GT)दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आज के मुकाबले में दि्ल्ली और गुजरात के किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें? (Players To Watch Out For In Delhi vs Gujarat IPL 2026 Match Today)

आईपीएल 2026 में जब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान अक्षर पटेल के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), डेविड मिलर (David Miller) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ, गुजरात के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर होगी। उनके अलावा साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और साई किशोर (Sai Kishore) पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article