क्रिकेट

Today IPL Match 23 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, दो सबसे बड़ी टीमों की टक्कर, जानिए कब और कहां है मुकाबला

Today IPL 2026 Match 23 April: आज आईपीएल का सबसे रोचक और सबसे बड़ा मैच खेला जाना है। टूर्नामेंट की दो सबसे बड़ी टीमें आज मैदान पर टकराने वाली हैं और पूरी दुनिया की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होंगी। यहां जानिए आईपीएल 2026 आज किसका मैच है, कितने बजे मैच होगा शुरू और कहां है मुकाबला।

Image

आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आज आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मैच
  • दो सबसे बड़ी टीमों की होगी भिड़ंत

Today IPL Match 23 April 2026: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 में आज (23 अप्रैल) का दिन बहुत खास होने वाला है। आज वो मैच खेला जाएगा जिसका सबको काफी समय से इंतजार था। टूर्नामेंट की दो सबसे लोकप्रिय व सबसे बड़ी टीमें आज मैदान में भिड़ने वाली हैं। अब तक आईपीएल 2026 में जितने भी मैच हुए हैं, उनमें से सभी मुकाबलों पर आज का मैच भारी पड़ने वाला है, बेशक नतीजा कुछ भी रहे, लेकिन सभी की निगाहें इस आईपीएल मैच पर टिकी रहेंगी।

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का महामुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे कामयाब टीमों के बीच होने जा रहा है। इस मैच में सबसे ज्यादा 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टक्कर होने वाली है। ये मुकाबला मुंबई अपने घरेलू मैदान पर खेलने जा रही है। अब तक मौजूदा सीजन दोनों ही टीमों के लिए बहुत खराब रहा है।

आईपीएल अंक तालिका में क्या है मुंबई और चेन्नई की स्थिति? (MI and CSK IPL 2026 Points Table Standings)

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस ने 6 मैच खेले हैं जिसमें उनको सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है और 4 मैच उन्होंने गंवा दिए हैं। इस समय मुंबई की टीम 4 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। मुंबई के लिए बस अच्छी बात ये है कि लगातार चार मैच हारने के बाद पिछले मुकाबले में उन्होंने अपना पुराना जज्बा दिखाया और तिलक वर्मा की शतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को उसी के घर में शिकस्त देने में सफलता हासिल की थी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उन्होंने भी 6 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है और उनके भी 4 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट में पीछे होने के कारण चेन्नई की टीम अंक तालिका में मुंबई से ठीक एक स्थान नीचे आठवें पायदान पर है।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 23 April 2026, Thursday)

आज का मैच कहां होगा मुकाबाला मैच का समय
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK)वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)शाम 7:30 बजे

आईपीएल के सबसे बड़े मैच में मुंबई और चेन्नई के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें? (Players To Watch Out For In Mumbai vs Chennai Match)

आईपीएल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता जब एक बार फिर आज मैदान पर उतरेगी और मुंबई-चेन्नई की दो सबसे सफल आईपीएल टीमें टकराएंगी तो सभी की नजरें इस मैच और मुकाबले में खेलने वाले तमाम शानदार खिलाड़ियों पर रहेंगी। इस मैच में एम एस धोनी (MS Dhoni) की वापसी भी हो सकती है क्योंकि वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं, उनके अलावा चेन्नई की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short), डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), शिवम दुबे (Shivam Dube), ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन (Jamie Overton) और स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmed) पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, मेजबान मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा उम्मीदें पिछले मैच के शतकवीर तिलक वर्मा (Tilak Varma) से होंगी। उनके अलावा, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर वो फिट होकर वापसी करते हैं तो, इसके अलावा, भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), इंग्लैंड के विल जैक्स (Will Jacks) जो इस सीजन में अपना पहला मैच खेल सकते हैं और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर नजरें रहेंगी। मुंबई की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा पहुंचाती आई है, ऐसे में आज बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। आज कैसी होगी CSK की प्लेइंग-11 यहां क्लिक करके जानिए

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article