क्रिकेट

Today IPL Match 21 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 21 April: आज (21 अप्रैल) आईपीएल 2026 में एक ही मुकाबला खेला जाएगा। आज के मैच में प्वाइंट्स टेबल की चौथी और पांचवीं टीम आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की जरुरत है। यहां जानेंगे आज किसका-किसका मैच है और इन मैचों को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 21 April 2026: आईपीएल 2026 का 31वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच ऑरेंज आर्मी के होम ग्राउंड यानी हैदराबाद में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली पांचवें और हैदराबाद पांचवें स्थान पर काबिज है। दोनों ही टीमों ने अपना-अपना पिछला मुकाबला जीता है।

आज का पहला मैच किसका हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अभी तक दिल्ली और हैदराबाद का इस सीजन आईपीएल में उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स पांच में से तीन मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं, हैदराबाद 6 मैच में से तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद के लिए अच्छी खबर है कि उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबलों का कार्यक्रम, कब और कहां होने जा रहे हैं आज के मैच? (IPL 2026 Today Matches Schedule, 21 April 2026, Sunday)

आज किसका-किसका मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
1.सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC)हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

राहुल पर दिल्ली की बड़ी जिम्मेदारी

इस सीजन 0 और 1 के स्कोर के साथ शुरुआत करने वाले केएल राहुल ने लय में वापसी कर ली है। पिछले तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं। बीच के ओवरों (7-16) में उन्होंने इस सीजन 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है, जबकि हैदराबाद के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। 15 पारियों में चार अर्धशतकों के साथ उनके नाम इस टीम के खिलाफ 482 रन हैं और इस मैच में वह इस आंकड़े को 500 पार करना चाहेंगे।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजरें-

आईपीएल के 31वें मैच में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), ईशान किशन (Ishan Kishan), पैट कमिंस (Pat Cummins) जैसे खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। वहीं, दिल्ली के केएल राहुल (KL Rahul), अक्षर पटेल (Axar Patel), समीर रिजवी (Sameer Rizvi), डेविड मिलर (David Miller), दुष्मंता चमीरा (Dushmantha Chameera), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर फैंस की नजरें रहेंगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article