Today IPL Match 18 may 2026: आईपीएल 2026 में आज (18 मई, सोमवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमें अपनी जगह पक्की करने के लिए एक दूसरे के आमने सामने होंगी। हैदराबाद के खाते में 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ पांचवें नंबर पर है। टूर्नामेंट में 62 मैच खेले जा चुके हैं। लीग दौर के बाकी बचे 8 मैच खेले जाने हैं। आरसीबी के अलावा किसी टीम की जगह फिलहाल प्लेऑफ में पक्की नहीं हुई है केवल दो टीमें प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई हैं। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बहुत दिलचस्प हो गई है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा। आज के मुकाबले में सीएसके और एसआरएच की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
आईपीएल में आज किसका हैः आज आईपीएल 2026 मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होना है। हैदराबाद के खाते में 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ पांचवें नंबर पर है। आज के मैच में जीत चेन्नई सुपर किंग्स को 14 अंक तक पहुंचा देगी। वहीं हैदराबाद की टीम आज जीत के बाद 16 अंक तक पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में एंट्री के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
IPL 2026 में आज का मुकाबला, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Matches Schedule, 18 may 2026, Monday)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद| मैच | वेन्यू | समय |
| चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई | 07:30 PM |
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा फिलहाल और किसी टीम का नाम आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं हुआ है। तीन जगह अभी भी खाली है और 10 में से 8 टीमें कंटेंडर बनी हुई हैं। सीएसके 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ छठे और हैदराबाद 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ तीसरे नंबर पर है। इस मुकाबले में हैदराबाद की जीत उसकी प्लेऑफ में एंट्री कराए या ना कराए यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन सीएसके की हार उसका अभियान का अंत कर देगी। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
