क्रिकेट

Today IPL Match 02 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगा यह मुकाबला

Today IPL 2026 Match 02 May: आईपीएल 2026 में आज होने वाले मैच पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। टूर्नामेंट के इस 44वें मैच में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिनकी स्थिति मौजूदा समय में एक जैसी नहीं है, हालांकि दोनों ही टीमें बेहद मजबूत हैं और टक्कर कांटे की हो सकती है। यहां जानिए आज आईपीएल में किसका मैच है, कहां होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

आज किसका मैच है (2 मई 2026)

Today IPL Match 02 May 2026: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें सीजन में आज 44वां मैच खेला जाना है। टूर्नामेंट दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है जहां टीमें दूसरी बार अन्य टीमों से टकरा रही हैं। अब बस मैदानों की अदला-बदली हो रही है। दोनों टीमें अपने-अपने घरेलू मैदान पर एक-एक मैच आपस में खेलेंगी। आज (02 मई 2026) आईपीएल में होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार हैं। बस दोनों टीमों की मौजूदा लय में फर्क है, फिर भी इस मैच में रनों की बरसात की पूरी उम्मीद की जा सकती है क्योंकि मैदान पर तमाम स्टार खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

आज किसका मैच है

आईपीएल 2026 में आज का मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की दूसरी चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल अंक तालिका में छठे नंबर पर है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम नौवें स्थान पर है। चेन्नई की टीम ने इस सीजन 8 मैचों में 3 मैच जीते हैं, वहीं उसे 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 मैचों में 2 मैच जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की टीम को संजू सैमसन (Sanju Samson), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), जेमी ओवरटन (Jemi Overturn), शिवम दुबे (Shivam Dube) और अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई की उम्मीदें टिकी होंगी तिलक वर्मा (Tilak Varma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा सितारा ज्यादा चमकता है।

आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होगा आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 02 May 2026, Saturday)

आज किसका आईपीएल मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंसएम.ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईशाम 7:30 बजे

कैसे हैं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के आमने-सामने के आंकड़े (CSK vs MI Head to Head Stats)

आईपीएल की चिरप्रतिद्वंदी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 40 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। इन 40 मैचों जहां चेन्नई ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस को 21 मैचों में जीत हासिल हुई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article