स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: कार्लोस अल्काराज का विजय अभियान जारी, दूसरे राउंड में जगह बनाई

Carlos Alcaraz In Wimbledon 2025: कार्लोस अल्काराज ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया लेकिन महिला वर्ग में उलटफेर का दौर जारी रहा जहां एरीना सबालेंका शीर्ष पांच खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर डटी हुई हैं।

Image

कार्लोस अल्काराज ने दूसरे राउंड का विंबलडन मैच जीता

Photo : AP

दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया लेकिन महिला वर्ग में उलटफेर का दौर जारी रहा जहां एरीना सबालेंका शीर्ष पांच खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर डटी हुई हैं। अल्काराज़ ने सैन डिएगो विश्वविद्यालय के लिए खेलने वाले दुनिया में 733वें नंबर के क्वालीफ़ायर ओलिवर टार्वेट को आसानी से 6-1, 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक पहुंचा दिया है।

पुरुष एकल में ही पांचवी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़ ने कनाडा के गेब्रियल डायलो को 3-6, 6-3, 7-6 (0), 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार पांच सेट की जीत दर्ज की। लेकिन 12वें नंबर के फ्रांसेस टियाफो भी बाहर होने वाले वरीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। उन्हें 2022 के विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट कैम नोरी ने 4-6, 6-4, 6-3, 7-5 से हराया।

महिला वर्ग में पिछले साल की उपविजेता और चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी के बाहर होने के बाद सबालेंका पांच शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर बची हुई हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉ्फ, तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पांचवीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

पाओलिनी को गैर वरीयता प्राप्त कामिला राखीमोवा से 4-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका ने बुधवार को अपने दूसरे दौर के मैच में मैरी बुज़कोवा पर 7-6 (4), 6-4 से जीत हासिल की।

वह अब 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू का सामना करेंगी। राडुकानू ने 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को 6-3, 6-3 से हराया। महिला वर्ग के एक अन्य मैच में छठी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन मैडिसन कीज़ ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article