स्पोर्ट्स

Badminton Asia Championship: फाइनल में हारे आयुष, गोल्ड पर थी नजर-सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Badminton Asia Championship: बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में आयुष शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में उन्हें दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। शि-युकी ने उन्हें सीधे गेम में हरा दिया।

Image

आयुष शेट्टी (साभार-X)

Badminton Asia Championship: रविवार को भारतीय बैडमिंटन फैंस को आयुष से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन नंबर दो के खिलाड़ी से वो पार नहीं पाए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। रविवार को खेले गए एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के आयुष शेट्टी को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि-युकी से हार का सामना करना पड़ा। शि-युकी ने यह मुकाबला सीधे गेम में अपने नाम किया और आयुष को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

लय में नहीं दिखे आयुष

फाइनल तक का सफर आयुष ने शानदार तरीके से किया था, जबकि फाइनल में वह अपने खेल को बेहतर नहीं बना पाए। फाइनल में मंगलुरु के 20 साल आयुष को लय हासिल करने में परेशानी हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से 8-21, 10-21 से हार गए। इसके साथ ही 61 साल बाद भारत की गोल्ड जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई।

फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय आयुष

फाइनल में भले ही आयुष को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने तक का सफर भी शानदार रहा। वह केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया। इससे पहले भारत की ओर से दिनेश खन्ना इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। दिनेश खन्ना इस प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय एकल चैंपियन हैं। उन्होंने 1965 में यह खिताब जीता था। खन्ना के अलावा सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने भी 2023 में यह खिताब जीता था।

आयुष के फाइनल तक का सफर

आयुष के रोड टू फाइनल की बात करें तो इससे साफ पता चलता है कि उन्होंने किस तरह इस टूर्नामेंट में डॉमिनेट किया। क्वार्टर फाइनल तक आयुष ने अपने सभी मुकाबले सीधे गेम में जीते। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में ली शी फेंग को, राउंडर ऑफ 16 में ची यू जेन को और क्वार्टर फाइनल में जोनाथन क्रिस्टी को हराया था। सेमीफाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की थी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article