स्पोर्ट्स

FIFA WC 2034: ऑस्ट्रेलिया नहीं लगाएगा बोली, सउदी अरब बन सकता है फुटबॉल वर्ल्ड कप का मेजबान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2023, 04:13 PM IST

FIFA World Cup 2034: आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह 2034 फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली नहीं लगायेगा जिससे सऊदी अरब के लिए इस टूर्नामेंट की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है।

Image

फीफा विश्व कप (AP)

फुटबॉल आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह 2034 फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी के लिए बोली नहीं लगायेगा जिससे सऊदी अरब के लिए इस टूर्नामेंट की मेजबानी का रास्ता साफ हो गया है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने पांच अक्टूबर को सऊदी अरब की बोली का समर्थन किया था जिससे आस्ट्रेलिया के 2034 विश्व कप की मेजबानी की संभावना कम ही दिख रही थी।

फुटबॉल आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने फीफा विश्व कप की मेजबानी की बोली के लिए मौका बनाने का प्रयास किया और सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हम 2034 विश्व कप के लिए ऐसा नहीं करें। ’’

इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ ने शुरु में आस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त मेजबानी की बोली में दिलचस्पी दिखायी थी लेकिन इसकी संभावना तब खत्म हो गयी जब उसने सऊदी अरब का समर्थन किया। इसके बजाय आस्ट्रेलिया 2029 क्लब विश्व कप और 2026 महिला एशिया कप की मेजबानी के अधिकार हासिल करने का प्रयास करेगा।

End of Article