स्पोर्ट्स

Asian Champions Trophy 2023 Schedule: भारत का फिर होगा पाकिस्तान से सामना, जानिए कैसा है भारत का पूरा शेड्यूल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 4, 2023, 12:21 PM IST

Asian Champions Trophy Hockey 2023 Schedule: एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चख लिया है। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में भारत का कैसा शेड्यूल रहेगा।

Image

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 शेड्यूल। (फोटो- Hockey India Twitter)

Photo : Twitter

Asian Champions Trophy Hockey 2023 Schedule: चेन्नई में 3 अगस्त यानी गुरुवार से एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। मेजबान भारत ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल भी कर ली है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन की टीम को बड़े अंतराल से शिकस्त देकर ट्रॉफी की ओर एक कदम बढ़ाया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 7-2 से हराया और पॉइंट टेबल में 3 अंक के साथ टॉप पर बरकरार है। टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 अगस्त को खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत का टूर्नामेंट में कैसा है शेड्यूल।

भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबला खेला जाता है। भारतीय हॉकी टीम तीन बार चैम्पियन बन चुकी है। टीम ने 2011, 2016 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं, पाकिस्तान टीम की बात करें तो वह भी टीम बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। टीम ने 2012, 2013 और 2018 (संयुक्त रुप से) में चैम्पियन रह चुकी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 शेड्यूल

तारीखमैचसमय
4 अगस्तदक्षिण कोरिया बनाम पाकिस्तान4.00 PM
4 अगस्तचीन बनाम मलेशिया6.15 PM
4 अगस्त भारत बनाम जापान8.30 PM
6 अगस्तचीन बनाम दक्षिण कोरिया4.00 PM
6 अगस्त पाकिस्तान बनाम जापान6.15 PM
6 अगस्त मलेशिया बनाम भारत8.30 PM
7 अगस्तजापान बनाम मलेशिया4.00 PM
7 अगस्तपाकिस्तान बनाम चीन6.15 PM
7 अगस्त दक्षिण कोरिया बनाम भारत 8.30 PM
9 अगस्तजापान बनाम चीन 4.00PM
9 अगस्तमलेशिया बनाम दक्षिण कोरिया6.15 PM
9 अगस्तभारत बनाम पाकिस्तान8.30 PM
11 अगस्त5वें और 6वें स्थान का मुकाबला3.30 PM
11 अगस्तपहला सेमीफाइनल 6.00 PM
11 अगस्त दूसरा सेमीफाइनल8.30 PM
12 अगस्त तीसरे और चौथे स्थान का मुकाबला 6.00 PM
12 अगस्तफाइनल 8.30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article