यूएफा ने बेलारूस पर गिराई गाज, फुटबॉल मुकाबलों की मेजबानी पर बैन लगाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 10:12 PM IST

Russia-Ukraine war crisis impact on sports: रूस-यूक्रेन युद्ध का खेल जगत पर असर पड़ना लगातार जारी है। यूएफा ने बेलारूस पर फुटबॉल मैचों की मेजबानी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यूएफा ने बेलारूस पर गिराई गाज, फुटबॉल मुकाबलों की मेजबानी पर बैन लगाया

यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने गुरुवार को बेलारूस की सभी टीम पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच की मेजबानी करने से रोक लगा दी जबकि यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले से जुड़ने के लिए देश को यूरोपीय प्रतियोगिताओं से बाहर भी किया जा सकता है।

बेलारूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा और यूएफा सोमवार को रूस को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर चुके हैं। बेलारूस को सात अप्रैल को घरेलू सरजमीं पर खेलना था।

आइसलैंड को 2023 महिला विश्व कप के क्वालीफाइंग ग्रुप चरण मुकाबले के लिए बेलारूस के बोरिसोव जाना था। यूएफा ने कहा, ‘‘यूएफा की कार्यकारी समिति जरूरत पड़ने पर नियमित तौर पर असाधारण बैठक बुलाएगी और विधिक तथा तथ्यात्मक स्थिति का मूल्यांकन करेगी।’’ बेलारूस पहले ही पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुका है और उसे 24 मार्च को यूरोपीय प्ले आफ में हिस्सा नहीं लेना।

End of Article