Pro Kabaddi Auction 2022 Date, Timing: जानिए कब होगी प्रो-कबड्डी लीग नौवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 01:38 PM IST

Pro Kabaddi Auction 2022 Date and Time, PKL Season 9 Auction 2022 Date, Timing: प्रो-कबड्डी लीग के अब नौवें सीजन की बारी है। आइए जानते हैं कि इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब है।

Pro Kabaddi Auction 2022 Date, Timing: जानिए कब होगी प्रो-कबड्डी लीग नौवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी
Photo Credit: Twitter

Pro Kabaddi Auction 2022 Date and Time, PKL Season 9 Auction 2022 Date, Timing: अब प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन की बारी है। पीकेएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन कब और कहां होगा इसका फैंस को इंतजार है, आइए हम आपको बताते हैं पीकेएल 2022 के ऑक्शन से जुड़ी अहम जानकारियां।

कब होगी पीकेएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?

प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन 5 और 6 अगस्त (शुक्रवार और शनिवार) को होगा।

कितने बजे होगा प्रो कबड्डी लीग 2022 ऑक्शन?

प्रो कबड्डी लीग 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई में 5-6 अगस्त को शाम 6.30 बजे से होगा।

इस बार पीकेएल 2022 में कितने खिलाड़ियों की होगी नीलामी?

पीकेएल-9 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में 500+ खिलाड़ियों में से फ्रेंचाइजी अपनी टीमें बनाएंगी।

पीकेएल-9 नीलामी केलिए किस फ्रेंचाइजी के पास कितना है बजट?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के लिए सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों के पास 4.4 करोड़ रुपये का बजट होगा जिसमें से वे अपने पसंद के खिलाड़ियों की खरीदेंगे। रिटेन खिलाड़ियों की रकम इसमें से घटा दी जाएगी।

End of Article