'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की सेहत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल हुआ कम, डॉक्टर्स रख रहे नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2021, 08:02 PM IST

Milkha Singh Health Update: 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज भारतीय धवाक मिल्खा सिंह की सेहत थोड़ी बिगड़ गई है। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया।

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की सेहत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल हुआ कम, डॉक्टर्स रख रहे नजर

चंडीगढ़: भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीजीआईएमईआर अस्पताल ने कहा कि शुक्रवार को उनका ऑक्सीजन स्तर गिर गया और उन्हें बुखार भी आ गया लेकिन वह स्वस्थ होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मिल्खा सिंह का कोविड-19 परीक्षण बुधवार को नेगेटिव आया था जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

पीजीआईएमईआर के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा, 'उन्हें गुरूवार की रात को अचानक बुखार आ गया और उनका आक्सीजन का स्तर भी गिर गया। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे है।' इससे पहले उनकी हालत स्थिर थी। उनके परिवार के बयान के अनुसार, 'मिल्खा जी के लिये दिन थोड़ा मुश्किल रहा। लेकिन वह इससे संघर्ष कर रहे हैं।' उन्हें पिछले महीने कोविड-19 संक्रमण हो गया था। 

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए रविवार को मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले महीने इस बीमारी की चपेट में आई थीं। वह 85 वर्ष की थीं। मिल्खा सिंह पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि वह आईसीयू में भर्ती थे। हालांकि, निर्मल के बेटे एवं अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और अमेरिका में चिकित्सक उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे। ऐसी आशंका जतायी गई थी मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी घर के नौकर से इस बीमारी की चपेट में आए।

End of Article