Commonwealth Games 2022: तीसरे दिन का ऐसा है भारत का कार्यक्रम, क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी नजरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 07:00 AM IST

India Schedule CWG 2022 Day Two: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए। जानिए ऐसी शुरुआत के बाद तीसरे दिन कौन से भारतीय खिलाड़ी किस समय पेश करेंगे चुनौती।

Commonwealth Games 2022: तीसरे दिन का ऐसा है भारत का कार्यक्रम, क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी नजरें

बर्मिंघम: भारतीय दल के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की दूसरा दिन शानदार रहा। भारत ने भारोत्तोलन में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत के साथ दिन का अंत किया। भारत को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला पदक संकेत सरगर ने जीता। इक्कीस साल के सरगर ने पुरुषों के 55 किलो वर्ग का रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। 

इसके बाद मीराबाई चानू ने अपने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बल पर महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चार चांद लगा दिए। इसके अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, महिला हॉकी स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय दल ने दूसरे दिन का अंत किया।  ऐसे में प्रशंसकों को तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की आशा है। आइए जानते हैं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे दिन का भारतीय खिलाड़ी किन स्पर्धाओं में और कब(भारतीय समयानुसार) धमाल मचाते नजर आएंगे।

तैराकी:
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 6: श्रीहरि नटराज (3.31 बजे)

जिमनास्टिक:
पुरुषों का ऑल-राउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन:
मिश्रित टीम क्वार्टर फ़ाइनल: रात 10 बजे से

महिला टी20 क्रिकेट: 
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

मुक्केबाजी:
48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड 16: शिव थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को सुबह 1 बजे)



हॉकी (पुरुष):
भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकिलिंग:
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लाइटोनजाम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग: वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिला 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियाशा पॉल, मयूरी लाटे (रात 9.02 बजे)


भारोत्तोलन:
पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शेयुली (रात 11 बजे)


स्क्वाश:
महिला एकल राउंड 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस:
पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बॉल:
महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष पेयर्स: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)

End of Article