स्पोर्ट्स

Olympic Games: अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा ने ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- भारत सक्षम है

Olympic Games: अर्जुन अवार्डी और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा ने ओलंपिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक खेलों का आयोजन करने में सक्षम है।

Image

ओलंपिक लोगो। (फोटो- The Olympic Games Twitter)

Photo : Twitter

Olympic Games: अर्जुन अवार्डी और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा ने कहा है कि भारत ओलंपिक खेलों का आयोजन करने में सक्षम है। दीपक ने रोहतक में 'आईएएनएस' से ख़ास बातचीत में कहा कि ओलंपिक खेलों के लिए मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक हुई जिसमें ओलंपिक खेलों के लिए चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि जब देश में जी-20 जैसे बड़े कार्यक्रम हो सकते हैं तो ओलंपिक खेल क्यों नहीं।भारत देश बड़े से बड़ा कार्यक्रम करने में सक्षम है ।

उन्होंने कहा,'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अवसरों पर 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी में भारत की रुचि व्यक्त की थी। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से खेलों ओर खिलाड़ियों को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश में ओलंपिक खेल हों क्योंकि 2014 से पहले देश में एक दो ही ओलंपिक मैडल आते थे। अब 2014 के बाद लगातार देश के कई मेडल आ रहे हैं।''

उल्लेखनीय है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 1 अक्टूबर को भावी मेजबान आयोग, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को औपचारिक रूप से आशय पत्र भेजा है, जिसमें 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत की रुचि व्यक्त की गई है। पिछले साल मुंबई में आयोजित 141वें आईओसी सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी में भारत की रुचि की पुष्टि की थी और दावा किया था कि 140 करोड़ भारतीय इन खेलों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा था, "हम वर्ष 2036 में भारतीय धरती पर ओलंपिक आयोजित करने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह 140 करोड़ भारतीयों का सदियों पुराना सपना और आकांक्षा है। इस सपने को आपके सहयोग और समर्थन से साकार करना है।" ओलंपिक के लिए मेजबानी के अधिकार का आवंटन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा एक विस्तृत मेजबान चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। आईओसी के पास एक समर्पित निकाय है, जिसे फ्यूचर होस्ट कमीशन कहा जाता है, जो इस विषय से निपटता है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article