स्पोर्ट्स

एआईएफएफ ने कहा अगले सप्ताह होगी आईएसएल को तारीख की घोषणा

एआईएफएफ ने शनिवार को कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2025-26 सत्र की शुरुआत की तारीख अगले सप्ताह घोषित की जाएगी।

Image

इंडियन सुपर लीग 2024-25 की विजेता

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2025-26 सत्र की शुरुआत की तारीख अगले सप्ताह घोषित की जाएगी। यह घोषणा उस समन्वय समिति की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद की जाएगी जिसे इस मामले की समीक्षा के लिए गठित किया गया था।

एआईएफएफ ने शनिवार को आपात समिति की बैठक के बाद कहा कि शीर्ष स्तरीय लीग का आयोजन किया जाएगा, हालांकि क्लबों ने पहले कुछ मुद्दे उठाए थे। यह भी पता चला है कि एआईएफएफ आईएसएल की शुरुआत 15 फरवरी से करने का प्रस्ताव रख सकता है। 2025-26 सत्र में देरी पूर्व व्यावसायिक अधिकार धारक एफएसडीएल के साथ ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ (एमआरए) आठ दिसंबर को समाप्त होने के कारण हुई।

एआईएफएफ ने एक बयान में कहा,'एआईएफएफ की आपात समिति ने आज (तीन जनवरी 2025) एआईएफएफ-आईएसएल समन्वय समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार किया और उसे संज्ञान में लिया। समन्वय समिति से अनुरोध किया गया था कि वह दो जनवरी 2025 तक अपनी रिपोर्ट एआईएफएफ सचिवालय को सौंप दे, जिसका विधिवत पालन किया गया।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article