स्पोर्ट्स

AIFF ने U20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम के लिए खोला खजाना

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार को 19 साल बाद एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम के लिए नकद ईनाम का ऐलान किया है।

Image

एशियाई कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम(फोटो क्रेडिट @AllIndiaFtbl X)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को अंडर-20 महिला टीम को 2006 के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने पर 25,000 डॉलर की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। अंडर-20 महिला टीम सात अंक के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रही और रविवार को यंगून में मेजबान म्यांमार पर 1-0 की जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया।

पूजा ने 27वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। टीम ने इससे पहले इंडोनेशिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला था और तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया था। भारत ने क्वालीफायर में एक भी गोल नहीं खाया। एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 का आयोजन अप्रैल 2026 में थाईलैंड में होना है।

एआईएफएफ ने इसका श्रेय भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से ‘पिछले कुछ वर्षों में निरंतर योजना और विकासात्मक प्रयासों’ को दिया है। एआईएफएफ की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अस्मिता महिला फुटबॉल लीग जैसी पहल ने जमीनी स्तर पर ढांचे को मजबूत किया है जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष पंजीकृत महिला फुटबॉलरों की संख्या में ‘232% की वृद्धि’ हुई है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article