Virat Anushka Stories: क्रिकेट (Cricket) के दिग्गज खिलाड़ी Virat Kohli और बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आए दिन ही सुर्खियों में रहते है ये दम्पति उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गए जहां दोनों ही भक्ति भाव में लीन नजर आ रहे थे, गौर हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी नई तस्वीरों को लेकर फिर से छाए हुए हैं।
गौर हो कि दूसरा मैच हारने के बाद अपनी फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। शनिवार सुबह अनुष्का और विराट महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की और भगवान शिवशंकर का आशीर्वाद लिया।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी वहीं अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं। विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे नजर आए साथ ही आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से 'जय महाकाल' कहा अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।
