Weekly Vrat Tyohar 10 to 16 April 2023, सप्ताह के व्रत त्योहार: नए सप्ताह की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस हफ्ते बैसाखी (Baisakhi 2023 Date), पुथन्डू, विषु कानी, मेष संक्रांति, बरूथिनी एकादशी, सोलर नववर्ष, जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। इसके अलावा ये सप्ताह शुभ मुहूर्तों से भरा रहेगा। इस दौरान 3 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, 2 दिन रवि योग तो 1 दिन त्रिपुष्कर योग रहेगा। ये सभी योग शुभ कार्यों की शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह के सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में...
Weekly Vrat Tyohar 10 to 16 April 2023 (साप्ताहिक व्रत त्योहार 10 से 10 अप्रैल 2023)
13 अप्रैल, गुरुवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (11:59 PM से 12:44 AM, अप्रैल 14 तक)
14 अप्रैल, शुक्रवार- मेष संक्रांति, सोलर नव वर्ष मेष, संक्रान्ति पुण्य काल- 10:55 AM से 06:46 PM और मेष संक्रान्ति महा पुण्य काल- 10:55 AM से 06:46 PM, मेष संक्रान्ति का क्षण- 03:12 PM
14 अप्रैल, शुक्रवार- पुथन्डू तमिल शक सम्वत 1945 प्रारम्भ, संक्रान्ति का क्षण 03:12 PM
15 अप्रैल शनिवार- विषु कानी, विषु कानी के दिन संक्रान्ति का क्षण- 03:12 PM, अप्रैल 14
15 अप्रैल, शनिवार- पोहेला बोइशाख और बैसाखी, संक्रान्ति का क्षण- 03:12 PM, अप्रैल 14
16 अप्रैल, रविवार- वरूथिनी एकादशी, 17 अप्रैल को व्रत तोड़ने का समय - 05:54 AM से 08:29 AM
16 अप्रैल, रविवार- वल्लभाचार्य जयन्ती, एकादशी तिथि 15 अप्रैल 08:45 PM से 16 अप्रैल 06:14 PM तक
Weekly Shubh Muhurat (साप्ताहिक शुभ मुहूर्त)
| डेट | योग | शुभ मुहूर्त |
| 10 अप्रैल | सर्वार्थ सिद्धि योग | 06:02 AM से 01:39 PM |
| 11 अप्रैल | रवि योग | 12:58 PM से 05:59 AM, अप्रैल 12 |
| 12 अप्रैल | रवि योग | 05:59 AM से 11:59 AM |
| 14 अप्रैल | सर्वार्थ सिद्धि योग | 09:14 AM से 05:56 AM, अप्रैल 15 |
| 15 अप्रैल | सर्वार्थ सिद्धि योग | 05:56 AM से 07:36 AM |
| 16 अप्रैल | त्रिपुष्कर योग | 04:07 AM अप्रैल 17 से 05:54 AM अप्रैल 17 तक |
अप्रैल का ये सप्ताह व्रत-त्योहारों और शुभ मुहूर्तों से भरा रहने वाला है। इस हफ्ते हिंदू धर्म के कई प्रमुख त्योहार तो पड़ ही रहे हैं साथ ही हर दिन कोई न कोई शुभ मुहूर्त भी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और त्रिपुष्कर योग ये तीनों ही योग सफलता दिलाने वाले माने गए हैं।
