अध्यात्म

Weekly Horoscope (24 August- 30 August 2025): इस सप्ताह घर आएंगे गणपति, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का आखिरी हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (24 August To 30 August 2025): अगस्त का ये आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह में मेष राशि के जातकों के आत्मबल में वृद्धि होगी तो सिंह राशि वालों का व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। यहां से आप पूरे 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल पढ़ सकते हैं।

Image

साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त 2025 (pic credit: canva)

Weekly Horoscope (24 August To 30 August 2025): अगस्त के इस आखिरी सप्ताह में गणपति बप्पा हम सबके घर आने वाले हैं। ये सप्ताह कुछ राशियों की किस्मत ही बदलने वाला है। एक तरफ जहां मेष राशि वालों को जाँब परिवर्तन में सफलता मिलेगी तो वहीं वृष राशि वालों के व्यवसाय में विस्तार होगा। मिथुन राशि वालों को तो सप्ताह के पहले दो दिन में ही जॉब में सफलता मिलेगी। यहां से आप अपना राशिफल पढ़ सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक-

1मेष- रविवार को चन्द्रमा व सूर्य पँचम हैं। मंगलवार से आपके व्यावसायिक कार्यों को विस्तार मिलेगा।आत्मबल में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।जाँब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। रविवार को गेहूं का दान करें। मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

2वृष- छात्र सफल रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।इस वीक जाँब सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय लेंगे।इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है।

3मिथुन- इस वीक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करने वाला है।सप्ताह के प्रथम दो दिन से ही जाँब में सफलता प्रारम्भ हो जाएगी। सफेद रंग शुभ है। योग व ध्यान करते रहें। गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं।

4कर्क-यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता का है। छात्रों के लिए बहुत ही शुभ समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। सिंह राशि का व्यक्ति जाँब के लिए आपकी मदद करेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे ।

5सिंह-आशा ही जीवन है।यह सप्ताह आत्मबल को बढ़ाते हुए अपने स्वप्नों को विस्तार देने का है।जाँब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा।पीला रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा।सूर्य उपासना करते रहें।रविवार व मंगलवार को गेहूं का दान करें।

6कन्या- इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी मेष व मीन राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। जाँब को लेकर प्रगति के मार्ग खुले रहेंगे।

7तुला- यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का है। कॅरियर के प्रगति में सफलता मिलेगी।पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करना चाहिए। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

8वृश्चिक- व्यवसाय में कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। जाँब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में भी सफलता है।पीला व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह मंगल व गुरु आपका आत्मबल बढ़ाएगा। रविवार को अन्न का दान करें। प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

9धनु- व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जाँब को लेकर बुधवार तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे।हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें तो बेहतर है। इस सप्ताह रूद्राभिषेक कराएं।

10मकर-इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जाँब में संघर्ष दिखा रहा है। मंगलवार तक जाँब के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। बुधवार के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। शनिवर को काले वस्त्र का दान करें।

11कुम्भ-इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बुधवार से शनिवार के मध्य आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन दें ।धन की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12मीन- इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद जाँब में प्रगति है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल व शनिवर को तिल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

सुजीत जी महाराज

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article